फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तीन साल से एक ही सर्किल में तैनात लेखपालों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

Sun, 27 Jul 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज तहसील में तीन वर्षों से एक ही क्षेत्र में कार्यरत लेखपालों का कार्यक्षेत्र शनिवार रात पुनः निर्धारित किया गया। एसडीएम प्रीति तिवारी के निर्देश पर जारी स्थानांतरण सूची में 25 से अधिक लेखपालों के नाम शामिल हैं। सभी को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जारी सूची के अनुसार, संतोष सरोज को जलामा से हटाकर पचेहरी और जेठौना भेजा गया है, जबकि वीरेंद्र सरोज अब पूरबगांव के स्थान पर पनियार और शाहगढ़ में सेवाएं देंगे। सिराज अहमद को सूरतगढ़ के साथ उमरडीह, मनीष सरोज को नेवादा किशुनगढ़ और तरसड़ा की जिम्मेदारी मिली है। गौरव यादव को सराय भागमानी से स्थानांतरित कर पूरबगांव और भनियापुर सौंपा गया है।
कुलदीप यादव अब अनापुर संग कटरा लालगंज व सरायहृदय शाह, रंजीत यादव ऐंधी और नरौली, अमृतलाल पूरे चितई संग संभावा व पंडरी, दीपा शुक्ला मयास व घोसियाना, गोविंद तिवारी सेवई हेमगढ़, किटियावां और कौहार का कार्य देखेंगे। आकांक्षा सिंह को राजापुर कौहार, बहोरखा, राकेश गुप्ता को गोरियाबाद और बलभद्रपुर, अरविंद कुमार को चिटहुला व हरगांव भेजा गया है। इसी तरह अंकिता गुप्ता अब सोगरा व पैंगा, अनिल पाल रामगढ़ी और मवई, संजय चौधरी भोएं व दूरामऊ, अजय वर्मा जलामा और तेजगढ़, पशुपतिनाथ द्विवेदी माधौपुर और सराय भागमानी, राजकुमार बरेहटी और संभई की जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन

सुभद्रा कौशल पूरे इबादुल्ला और बासूपुर, पूनम यादव नेवादाकिशुनगढ़ और टिकरिया, स्वाती शुक्ला मझवारा और भटगवां, जबकि सद्दाम हुसैन गुवावां और मऊ में कार्य करेंगे। उन्हें भूलेख शाखा से भी संबद्ध किया गया है।
तहसीलदार सूरज प्रताप ने बताया कि लंबे समय से एक ही क्षेत्र में तैनात कर्मियों को बदलने का निर्णय राजस्व व्यवस्था की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लिया गया है। वहीं, गौरीगंज में बदलाव के बाद भी अमेठी समेत अन्य तहसीलों में कई राजस्व निरीक्षक व लेखपाल वर्षों से एक ही हल्के में कार्यरत हैं। एडीएम अर्पित गुप्ता ने सभी एसडीएम को स्थानांतरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन अब तक केवल गौरीगंज में ही पहल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें