फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पुलिस भर्ती परीक्षा में शहर जाम, हर कोई रहा परेशान

Sun, 18 Feb 2024 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती के लिए हुई परीक्षा में शनिवार को पहले दिन शनिवार को यातायात प्रबंध पटरी से उतरा नजर आया। रूट डायवर्जन न किए जाने से शहर में सुबह, दोपहर व शाम को जाम की स्थिति रही। पुलिस कर्मी जाम हटवाने में लगे रहे लेकिन, लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।शनिवार की सुबह परीक्षार्थियों के साथ आए अभिभावक एवं वाहन से अमेठी, गौरीगंज और मुसाफिरखाना के तिराहे चौराहे एवं केंद्र के आसपास जाम की स्थिति बनी रही। अमेठी के गांधी चौक पर परीक्षार्थियों के छूटने के बाद जाम लगने से एंबुलेंस फंसी रही।
विज्ञापन


निजी वाहनों से पहुंचे अधिकतर परीक्षार्थी

- जिले के विभिन्न केंद्रों पर अधिकतर परीक्षार्थी अपने अभिभावकों के साथ या स्वयं अपने निजी वाहन से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। परीक्षा केंदों के बाहर अभिभावक वाहनों को खड़ा कर उनके बाहर निकलने का इंतजार करते दिखाई पड़े। निजी वाहनों के भारी संख्या में पहुंचने से आसपास भीड़ दिखाई पड़ी।




डिपो पर 10 बसों लगाई गईं
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों को आवागमन की सुविधा मुहैया करने के लिए परिवहन निगम की ओर से पूरी तैयारी की गई थी। स्थानीय डिपो की ओर से बस स्टेशन पर 10 बसों को लगाया गया था। हालांकि इसमें नाम मात्र के ही परीक्षार्थी आए।
विज्ञापन





रेलवे स्टेशन पर सतर्क दिखे अधिकारी
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी एवं आरपीएफ पुलिस सक्रिय दिखाई पड़ी। आरपीएफ चौकी इंचार्ज सीएस मिश्रा ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस कर्मियों को 24 घंटे लगाया गया है। बताया कि रात में करीब 20 से 25 परीक्षार्थी वेटिंग हाल में रुके थे। उन्होंने बताया कि निजी वाहनों का उपयोग करने के कारण भीड़ कम दिख रही है। एसडीएम सदर ने गौरीगंज रेलवे स्टेशन का भ्रमण कर जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें