फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चित्रकूट के योग गुरु रविशंकर महाराज हादसे में घायल

विज्ञापन
हादसे में घायल योग गुरु रविशंकर महाराज। - फोटो : हादसे में घायल योग गुरु रविशंकर महाराज।
विज्ञापन
तिलोई। रायबरेली-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर शंकरगंज कस्बे के पास बृहस्पतिवार रात बच्चों को बचाने में एसयूवी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में सवार चित्रकूट के योग गुरु रविशंकर महाराज को चोटें आई हैं। उन्हें बेहतर उपचार के लिए लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन

योग गुरु अयोध्या से कार्यक्रम में शामिल होकर चित्रकूट लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक सामने आए साइकिल सवार बच्चों को बचाने में चालक ने वाहन मोड़ा, जिससे एसयूवी असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के बाद ब्लॉक प्रमुख अर्चना सिंह के पुत्र अखंड प्रताप सिंह और आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए लखनऊ भेज दिया। करीबियों ने बताया कि उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित कई जनप्रतिनिधियों ने फोन पर योग गुरु का हाल जाना। थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों को बचाने के प्रयास में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ। योग गुरु को हल्की चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें