भादर (अमेठी)। ब्लाॅक क्षेत्र के मिनी स्टेडियम घोरहा में आयोजित 30वीं बाबा भीष्मशाह डे- नाइट टी- 20 क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच कानपुर ने प्रयागराज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाया।
शुक्रवार की रात्रि दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच कानपुर और प्रयागराज के बीच खेला गया। कानपुर के कप्तान मोहित ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ओपनिंग में आयुष और प्रियांशु उतरे। दोनों खिलाड़ियों ने 71 रन की साझेदारी निभाई। 20 ओवर में 8 विकेट खोकर कानपुर के खिलाड़ियों ने 196 रन बनाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रयागराज टीम के कप्तान साहिल की टीम से ओपनिंग करने पार्थ व गुलशन मैदान में उतरे दोनों खिलाड़ियों ने 31 रन की पारी खेलकर पवेलियन चले गए। प्रयागराज के सभी खिलाड़ी 20 ओवर में 91 रन बनाकर आउट हो गए। कानपुर की टीम 91 रन से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
शनिवार को तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच बस्ती व लखनऊ के बीच खेला जा रहा था। मौसम खराब के होने की वजह से रोकना पड़ा। मैच का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि प्रमुख भादर प्रवीण सिंह पप्पू ने किया। एंपायर की भूमिका राणा समीर सिंह व रविशंकर सिंह ने निभाया। कमेंट्री का कार्य कमलेश पटेल ने किया। इस अवसर पर बंगाली सिंह, अनिल सिंह, अमित सिंह, शिवेंद्र सिंह, अशोक सिंह हिटलर, डाॅ. आनंद सिंह, रवींद्र सिंह आदि मौजूद रहे।