फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: परिषदीय स्कूलों में बच्चे पढ़ेंगे यातायात के नियम

Tue, 09 Apr 2024 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहें, इसके लिए विद्यालयों की दीवारों पर यातायात के सामान्य नियमों को लिखा जाएगा। इतना ही नहीं इसके साथ ही यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया जाएगा। इसमें यातायात के चिह्नों व नियमों का पालन करने सहित अन्य जानकारी बच्चों को होगी।
विज्ञापन

जिले में संचालित 1570 परिषदीय स्कूल में 1.72 लाख से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यालय आने वाले बच्चे यातायात के नियमों के बारे में अब प्राथमिक शिक्षा दी जाएगी। साथ ही उन्हें यह भी संकल्प दिलाया जाएगा कि वह अपने अभिभावकों को भी इसके बारे में जागरूक करें।
इसके साथ ही जागरूक करने के लिए विद्यालयों के छात्र रैली निकालेंगे। यातायात सप्ताह, यातायात पखवारा और यातायात माह में स्कूलों के अंदर विभिन्न गतिविधियां और प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। नए शैक्षिक सत्र में स्कूलों में यातायात के पुलिसकर्मी भी विद्यालय जाकर उन्हें इसके बारे में जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग का मानना है भले ही इन विद्यालयों के छात्र बाइक न चलाते हो और सड़क पर कम ही निकलते हों, लेकिन इनको शुरुआत से ही इसकी शिक्षा दी जाएगी तो वह जब बाइक व अन्य साधन का उपयोग करेंगे तो उन्हें इसकी बेहतर जानकारी होगी। साथ ही वह अपने घर में इसके बारे में अभिभावकों को जागरूक करेंगे।

परिषदीय स्कूल में बच्चों को पढ़ाई के साथ यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। स्कूल की दीवारों पर यातायात के नियम लिखवाएं जाएंगे। इसके लिए विद्यालयों में कवायद शुरू कर दी गई है। -संजय कुमार तिवारी, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें