फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बच्चों ने खेला कालकलौटी का खेल

Tue, 29 Jul 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
कमरौली के कोईलारा गांव में कालकलौती खेलते बच्चे।-संवाद
विज्ञापन
कमरौली (अमेठी)। पलिया पश्चिम व कोईलारा गांव में बच्चों ने पारंपरिक कालकलौटी का खेल खेलकर भगवान इंद्र को प्रसन्न करने की परंपरा निभाई। खेल के दौरान गांव के लोगों ने बच्चों पर बाल्टी से पानी डाला और उन्हें चावल, आटा व पैसे भेंट कर आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन



राज बहादुर, रामकुमार लोधी, सुशील कुमार, अर्जुन कुमार आदि ने बताया कि यह खेल वर्षों से परंपरागत रूप से खेला जाता है, ताकि इंद्र भगवान प्रसन्न होकर वर्षा करें और फसलों को संजीवनी मिले। बच्चों ने ग्रामीणों से मिले अन्न व पैसे से पकवान तैयार किया और इंद्रदेव को भोग अर्पित कर अच्छी बारिश की कामना की। इस मौके पर गांव के कई बुजुर्ग व महिलाओं ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और इसे लोक संस्कृति व आस्था का हिस्सा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें