फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गायत्री मंत्र जप से मिलती है सद्बुद्धि

Tue, 29 Jul 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी गायत्री श​क्तिपीठ में जप करते साधक।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी। गायत्री मंत्र के जप से मंदबुद्धि व्यक्ति को भी सद्बुद्धि प्राप्त होती है और जीवन में आत्मलाभ संभव होता है। ये विचार पंडित अखिलेश चंद्र तिवारी ने गायत्री शक्तिपीठ अमेठी में आयोजित जप अनुष्ठान में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जो पवित्रता और स्थिरता के साथ गायत्री उपासना करता है, उसे जीवन में उच्च पद और सद्गति प्राप्त होती है।
विज्ञापन




गायत्री शक्तिपीठ परिसर स्थित शिव मंदिर में सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए। उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर जप अनुष्ठान की शुरुआत की। अनुष्ठान का आयोजन अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में किया गया। साधना कक्ष में गायत्री मंत्र के जप के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया।


जप अनुष्ठान में प्रतिदिन साधकों की संख्या बढ़ रही है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से साधकों की ओर से विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण भी किया जा रहा है। इस मौके पर इंद्रदेव शर्मा, डॉ. धर्मेंद्र कुमार तिवारी, सुनील श्रीवास्तव, अनिल कुमार तिवारी, संगीता शर्मा, अशोक कुमार, सुनीता देवी, मगनलाल कौशल, चिरौंजी लाल, महेश बरनवाल, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें