फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मौसम में बदलाव से बीमार हो रहे बच्चे

Tue, 17 Mar 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 जिला अस्पताल में बच्चे का इलाज करते चिकित्सक। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मौसम में बदलाव के चलते बच्चे बुखार की चपेट में आ रहे हैं। तेज बुखार के साथ खांसी की समस्या से भी बच्चे जूझ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों प्रतिदिन बुखार और खांसी से पीड़ित करीब 150 बच्चे आ रहे हैं।
विज्ञापन




अवकाश के बाद सोमवार को खुले जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ रही। ओपीडी, परचा, दवा काउंटर संग पैथोलॉजी में मरीजों की लंबी कतार लगी रही। फिजिशियन और बालरोग विशेषज्ञ की ओपीडी में चिकित्सकों को दिखाने के लिए मरीजों को एक घंटे से अधिक इंतजार करना पड़ा। बालरोग विशेषज्ञ की ओपीडी में मौजूद सुमन ने बताया कि बेटे अंश को कई दिनों से तेज बुखार आ रहा है। दवा देने के बाद कुछ राहत मिलती है, उसके बाद फिर तेज बुखार आ जाता है। एक घंटे बाद उनका नंबर आया। कहा कि चिकित्सक ने दवा देने के साथ मौसम के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी है।


बालरोग विशेषज्ञ डॉ. लईक उज जमा ने बताया कि मौसम में तेजी से परिवर्तन आया है। दिन में तापमान काफी बढ़ जाता है और रात में ठंड हो जाती है। ऐसे में बच्चों की सेहत पर खासा असर पड़ रहा है। बच्चे इन दिनों वायरल संक्रमण से ग्रसित हो रहे हैं। इसमें तेज बुखार आना, खांसी, उल्टी, जुकाम आदि रोग हो रहे हैं। ऐसे में बच्चे का शरीर गर्म लगने पर तुरंत थर्मामीटर से बुखार को नापना चाहिए।
विज्ञापन



अगर बुखार 100 डिग्री के आसपास है तो तत्काल ही चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। वहीं फिजिशियन डॉ. अमित यादव की ओपीडी के बाहर मिले मनोज कुमार व बुजुर्ग रामसरन ने बताया कि वे कई दिनों से बुखार संग खांसी से परेशान हैं। चिकित्सक को दिखाया तो दवा देने के साथ उन्होंने सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन



ये बरतें सावधानी
- बच्चे में पानी की कमी न होने दें।
- उबला हुआ पानी छानकर ठंडा होने पर दें।
- नारियल पानी भी दे सकते हैं।
- कपड़े साफ और हल्के पहनाएं।
- हल्का और पौष्टिक आहार दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें