फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बच्चों व युवाओं ने स्वदेशी उत्पादों में दिखाई रुचि

Fri, 17 Oct 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज में आयाेजित स्वदेशी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते वि
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेठी सिटी। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज में आयोजित स्वदेशी मेले के आठवें दिन बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में खरीदार पहुंचे। मेले में सबसे अधिक भीड़ विद्यार्थियों और अभिभावकों की रही। बच्चों और युवाओं ने जनपद में निर्मित स्वदेशी उत्पादों में विशेष रुचि दिखाई। स्थानीय उत्पाद मृगंधम के स्टॉल पर सबसे अधिक बिक्री दर्ज की गई।


मेले में विभिन्न विद्यालयों और संस्थानों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जीजीआईसी गौरीगंज, मनीषी महिला महाविद्यालय, प्राथमिक विद्यालय और अन्य संस्थानों की छात्राओं ने लोक नृत्य और देशभक्ति गीतों से लोगों को मन मोहा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं को उपायुक्त उद्योग दिनेश कुमार चौरसिया, खंड शिक्षा अधिकारी गौरीगंज और खंड शिक्षा अधिकारी अमेठी ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




उपायुक्त उद्योग ने बताया कि स्वदेशी मेले के नौवें दिन शुक्रवार को जिला उद्योग केंद्र, खादी ग्रामोद्योग, आरसेटी, कौशल विकास संस्थान और बैंकों की सहभागिता से उद्यमिता और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मेले का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना और युवाओं को स्वावलंबन की दिशा में प्रेरित करना है। जिले में निर्मित वस्तुओं को पहचान दिलाने के साथ ही यह आयोजन स्थानीय कारीगरों और शिल्पियों के लिए नया मंच बन गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें