फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डंपर की टक्कर से साइकिल सवार बालक की मौत

Sat, 23 Dec 2023 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
फुरसतगंज (अमेठी)। साइकिल से घर जा रहे दो बालकों को शुक्रवार को डंपर ने टक्कर मार दी। इसमें एक की मौत हो गई तो दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के पूरे सूबेदार गांव निवासी मोहम्मद कासिम का पुत्र हुरैरा (10) व हासिम का पुत्र मुसर्रफ (06) शुक्रवार को साइकिल से अकलेवा चौराहा आए थे। वापस लौटते समय टांडा-बांदा हाईवे पर पूरे सबूेदार गांव के पास डंपर साइकिल को टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में हुरैरा व मुसर्रफ गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाते हुए मामले की सूचना परिजनों व पुलिस को दी।
अस्पताल में डॉक्टरों ने हुरैरा को मृत घोषित करते हुए मुसर्रफ की हालात नाजुक देख रेफर कर दिया।पुलिस ने केस दर्ज कर वाहन को कब्जे में लेेने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हुरैरा के मौत की सूचना पर मां नजरुलनिशा का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के पिता मोहम्मद काशिम ट्रक चालक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें