फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सांसदों के निलंबन पर भड़के सपाई, किया प्रदर्शन

Sat, 23 Dec 2023 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते सपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सांसदों पर निलंबन की कार्रवाई को लेकर शुक्रवार को सपाइयों ने गौरीगंज में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम को सौंपकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष रामउदित यादव की अगुवाई में सपाई पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। सपाइयों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। सपाइयों का कहना था कि शीतसत्र के दौरान संसद में कुछ अज्ञात लोग घुस गए थे। यह जानने के लिए विपक्ष के सांसदों ने गृहमंत्री को सदन में बुलाकर पूछना चाह रहे थे कि किसके द्वारा ऐसे लोगों को पास जारी किया गया है और उस पर कार्रवाई की मांग व उसका विरोध करने पर विपक्ष के सांसदों को निलम्बित कर दिया गया। कहा कि भाजपा सरकार जवाब देने के बजाय उनकी आवाज को दबाने का कार्य कर रही है।
आरोप है कि बिना विपक्ष के वर्तमान सरकार सदन चलाना चाहती है। इस मौके पर रुदल यादव, अरशद अहमद, सोनू अंसारी, अरुण प्रजापति, तुफैल खान, विमलेश सरोज, गुंजन सिंह, तुफैल खान, महेंद्र यादव, आरके यादव, महावीर कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें