फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में मासूम की मौत, मां पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। नौ माह की बच्ची का शव लेकर दिल्ली से लौटे पिता ने अपनी ही पत्नी पर ही गला दबाकर मासूम की हत्या करने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस पिता की तहरीर पर मां के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पूरे नेमधर पंडित वार्ड निवासी सुरेश कुमार दिल्ली के करोलबाग में किराए पर रहकर नौकरी करता है। उसके साथ पत्नी गुड़िया व नौ माह की मासूम पार्थवी भी रहती थीं। सुरेश के अनुसार गुरुवार देर शाम वह ड्यूटी से लौटा तो पार्थवी अचेत अवस्था में थी।
मासूम को लेकर वह अस्पताल पहुंचा तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत के बाद सुरेश किराए के वाहन से शव व पत्नी को लेकर शुक्रवार देर शाम अपने घर पहुंचा।
विज्ञापन

घर पहुंचने के बाद परिवारीजनों ने पार्थवी की मौत को संदिग्ध मानते हुए गुड़िया से इस बारे में जानकारी की तो उसने सबको अलग-अलग कहानी बताई। सुरेश के अनुसार गुड़िया ने स्वीकार किया कि उसने पार्थवी का गला दबा कर मारा था।
इस पर लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत का कारण उसके सीने पर तगड़े दबाव से फेफड़ों में रक्तश्राव होना बताया गया है। पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर विवेचना के लिए केस दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर किया जाएगा।
महिला पर पुत्र को भी मारने का आरोप
सुरेश कुमार के अनुसार तीन साल पहले उसके चार वर्षीय पुत्र आदित्य की जामो थाने के बाल किशुन पंडित का पुरवा मजरे राम बक्सगढ़ स्थित ननिहाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
ननिहाल वालों ने आदित्य की मौत को बीमारी से होने की बात कही थी। मासूम बेटी की मौत के बाद सुरेश ने पत्नी पर आदित्य की भी हत्या करने का शक जाहिर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें