फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित जीप पलटी बच्चे की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। मुंशीगंज थाना क्षेत्र के कोरियानी गांव में आई बरात से वापस लौट रही लग्जरी जीप अनियंत्रित होकर चंदौकी गांव के समीप पलट गई। घटना में बोलेरो सवार एक तीन वर्षीय बालक की मौत हो गई और एक प्रौढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र मुंशीगंज के गांव कोरियानी निवासी राम रसिक यादव की बेटी की शादी जनपद सुल्तानपुर के अलीगंज के गांव चंदा का पुरवा मझना निवासी त्रिभुवन प्रसाद यादव के बेटे सुमित यादव के साथ तय थी। बुधवार को बरात कोरियानी गांव आई। धूमधाम से वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हुआ।
रात करीब 11:30 बजे भोजन करने के बाद एक लग्जरी जीप बरातियों को लेकर मझना गांव के लिए निकली। जीप अभी थाना क्षेत्र मुंशीगंज के गांव चंदौकी के समीप पहुंची ही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में जीप पर सवार दूल्हे की बहन का तीन वर्षीय पुत्र शिवांश निवासी भिखना थाना धम्मौर जिला सुल्तानपुर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

दुर्घटना में एक अन्य बराती सुल्तानपुर जेल रोड निवासी रूपेश कुमार (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। शेष अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल रूपेश को निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। थानाध्यक्ष मुंशीगंज ने बताया कि मृत बालक का पंचायतनामा भरकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
मातम में बदल गईं खुशियां
मुंशीगंज के गांव कोरियानी निवासी राम रसिक के यहां आई बरात में बराती एवं घराती पक्ष खुशी से वैवाहिक कार्यक्रम निपटाने में जुटे थे। सड़क दुर्घटना की सूचना मिली और नवजात शिवांश की मौत की खबर मिलते ही खुशियां मातम में बदल गई। विवाह की सारी रस्में गम भरे माहौल में औपचारिक रूप से निभाई गईं।
जयमाल व अन्य कार्यक्रम नहीं हुए। गुरुवार सुबह राम रसिक की बेटी की बरात के साथ विदाई भी होनी थी। लेकिन वैवाहिक कार्यक्रम निपटने के बाद दुख की इस घड़ी को देखते हुए विदाई का कार्यक्रम दोनों पक्षों ने स्थगित कर दिया। घटना को लेकर वधू व वर पक्ष में मातम छाया हुआ है। नवजात शिवांश की मौत से परिवारीजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें