अमेठी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन तिलोई के बीएमएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी में बुधवार को सुबह 10 बजे होगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके शर्मा ने बताया कि तिलोई, बहादुरपुर, सिंहपुर विकास खंड के जोड़े शादी के बंधन में बंधेंगे। इस दौरान वधू के लिए शासन से उपहार भी दिए जाएंगे। वहीं वधू के बैंक खाते में 35 हजार रुपये की राशि भेजी जाएगी। माना जा रहा है कि करीब 100 से ज्यादा जोड़े शादी के बंधन में बंधेंगे।