अमेठी। जिला सेवायोजन कार्यालय व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की ओर से भादर विकास खंड में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 82 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। मौके पर पहुंचीं चार सेवायोजित संस्थाओं ने 32 युवाओं का चयन रोजगार के लिए किया। इस दौरान जिला समन्वयक आरके अग्निहोत्री, जिला कौशल प्रबंधक संदीप कुमार सिंह, मृत्युंजय तिवारी व विवेक तिवारी आदि उपस्थित रहे।