फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दौड़ में छाया और निशा अव्वल

Tue, 18 Nov 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज में दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं ​खिलाड़ी। स्त्रो
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में सोमवार को प्रथम बालिका अस्मिता डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स लीग 2025 आयोजित हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों और प्रशिक्षण केंद्रों से लगभग 250 बालिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में खेल दक्षता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करना रहा।
विज्ञापन



अंडर-16 वर्ग की 600 मीटर दौड़ में छाया अग्रहरि प्रथम, खुशबू द्वितीय और स्वेता तृतीय स्थान पर रहीं। 60 मीटर दौड़ में निशा पाल ने पहला स्थान प्राप्त किया। दीपिका दूसरे और श्रेया तीसरे स्थान पर रहीं। गोला फेंक में ऋतु दुबे प्रथम, साक्षी चौबे द्वितीय और अंजली गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो में शेजल सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। सान्वी मिश्र द्वितीय और अदिति तृतीय स्थान पर रहीं।


लंबी कूद में दीपिका प्रथम, स्वेता द्वितीय और साक्षी सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। भाला फेंक प्रतियोगिता में रेनू सिंह प्रथम, शिवांगी सिंह द्वितीय और सुप्रिया तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। प्रतिभागी बालिकाओं को सहभागिता प्रमाणपत्र दिए गए। संघ के अनुसार खेल प्राधिकरण और एएफआई के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को आगे प्रशिक्षण और चयन के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन



इस अवसर पर प्राचार्य प्रदीप कुमार सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, विश्वजीत यादव, जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सिंह, सचिव संदीप कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह, ओंकारनाथ सिंह, बृजमोहन सिंह, प्रेमचंद्र यादव, मोहम्मद अकीम, एजाज अहमद, तनवीर नकवी और कीर्तिपाल सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें