फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: होली पर सस्ती चीनी से बढ़ेगी पर्व की मिठास

Mon, 03 Mar 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के 70,033 अंत्योदय कार्डधारकों को इस बार होली की गुझिया की मिठास ज्यादा महसूस होगी। इसके लिए 18 रुपये प्रति किलो की दर से तीन किलो चीनी मार्च में वितरित होने वाले निशुल्क राशन के साथ मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन



राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत जिले में संचालित कोटे की दुकान से अंत्योदय व पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को पूर्ति विभाग निशुल्क राशन वितरित कर रहा है। आयुक्त ने 70,033 अंत्योदय कार्डधारकों को तीन किलो प्रति कार्ड वितरित करने के लिए 2100.99 क्विंटल चीनी आवंटित की है।


इसके बाद बाद पूर्ति विभाग 764 कोटे की दुकानों से उपभोक्ताओं में वितरण करने की कोशिश में जुटा है। होली पर्व के पहले उपभोक्ताओं को चीनी मिल सके, इसके लिए मार्च में वितरित होने वाले राशन संग चीनी वितरित करने की योजना बनाई गई है। वितरण को पारदर्शी बनाने के लिए पर्यवेक्षक नामित किए गए हैं। इसके बाद पूर्ति विभाग ने कोटेदारों को पॉइंट ऑफ सेल मशीन से प्रति उपभोक्ता तीन किलो निशुल्क चीनी मार्च में देने को कहा है।
विज्ञापन



डीएसओ शशिकांत ने बताया कि निर्धारित रोस्टर में कोटेदारों को नियमानुसार उपभोक्ताओं को निशुल्क राशन के साथ अंत्योदय कार्डधारकों को तीन किलोग्राम चीनी 54 रुपये में वितरित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें