फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हरिद्वार संग चारधाम यात्रा होगी सुगम

Tue, 22 Apr 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। चारधाम यात्रा और गर्मियों की छुट्टियों में उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने बड़ी राहत दी है। लखनऊ-सुल्तानपुर रेल ट्रैक पर योगनगरी ऋषिकेश–मुजफ्फरपुर विशेष एक्सप्रेस के संचालन को मंजूरी मिल गई है। ट्रेन हालांकि निहालगढ़ से होकर गुजरेगी, लेकिन यहां ठहराव नहीं होने से यात्रियों को सुल्तानपुर या लखनऊ से ट्रेन पकड़नी होगी। इस ट्रेन में आरक्षित टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन





रेलवे की ओर से चलाई जा रही यह विशेष आरक्षित ट्रेन 22 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को योगनगरी ऋषिकेश से दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी। ट्रेन हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, सुलतानपुर, वाराणसी, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा और हाजीपुर में ठहराव के बाद अगले दिन मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 23 अप्रैल से 16 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को मुजफ्फरपुर से रवाना होकर इन्हीं स्टेशनों से होते हुए अगले दिन ऋषिकेश पहुंचेगी।


ट्रेन के संचालन से यात्रियों को लखनऊ तक जाकर ट्रेन पकड़ने की मजबूरी नहीं रहेगी। साथ ही कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी। अभी तक क्षेत्र के यात्रियों को हरिद्वार या ऋषिकेश जाने के लिए पहले लखनऊ या वाराणसी जाना पड़ता था, जहां कई बार आरक्षित सीट मिलना मुश्किल हो जाता था। ट्रेन में कुल 18 डिब्बे होंगे, जिसमें सामान्य और शयनयान श्रेणी के कोच शामिल होंगे। इससे बिहार से लेकर उत्तराखंड तक की यात्रा आसान हो जाएगी। हालांकि निहालगढ़ में ट्रेन का ठहराव नहीं किया गया है, जिससे स्थानीय लोगों में असंतोष है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि इस ट्रेन का ठहराव निहालगढ़ स्टेशन पर भी किया जाए, जिससे हजारों लोगों को सीधा लाभ मिल सके।
विज्ञापन





यात्रियों की सुविधा के लिए हो रहा संचालन
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है, जिससे गर्मियों में होने वाली भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें