फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पूजा पंडालों में गूंज रहे मां के जयकारे

Tue, 20 Oct 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
भादर के सोनारी गांव में मां दुर्गा की आरती करते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में दुर्गा पूजा पंडालों में भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। सुबह से मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो जाती है। शाम होते ही भजन-कीर्तन और आरती से पंडाल गूंज उठते हैं। मां के जयकारों के बीच श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन



गौरीगंज के चौक बाजार, डाकखाना मोड़ और सब्जी मंडी के साथ अमेठी के सागर तिराहा, मुंशीगंज, फुरसतगंज नहर कोठी और सिंहपुर के सेमरौता में दुर्गा पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। कई पंडालों में दुर्गा सप्तशती का पाठ हो रहा है। भजन मंडलियों की प्रस्तुतियों और सामूहिक आरती में श्रद्धालु उत्साह से शामिल हो रहे हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी पूजा समितियों की ओर से धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज में आयोजित तीन दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव के दूसरे दिन विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई। महोत्सव में पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों ने भाग लेकर मां की आराधना की।
विज्ञापन



गौरीगंज निवासी नीलेश सिंह ने बताया कि मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और आरती में शामिल होने से मन को शांति मिलती है। विनोद कुमार ने बताया कि दुर्गा सप्तशती के पाठ और भजन-कीर्तन से पंडालों में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। महेंद्र यादव ने कहा कि सामूहिक पूजा से लोगों में आपसी मेलजोल बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें