फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जलाभिषेक कर लगाए बोल बम के जयकारे

Tue, 29 Jul 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
.सिंहपुर के बाबा दत्तहरेश्वर धाम में जला​भिषेक करते श्रद्धालु।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेठी सिटी। सावन के तीसरे सोमवार को भगवान भोलेनाथ की आराधना के लिए शिवालयों में सुबह से ही शिवभक्तों की भीड़ जुटी रही। भोर से ही श्रद्धालुओं ने जल, बेलपत्र, धतूरा, भांग, फूल और भस्म अर्पित करते हुए शिवजी से सुख-समृद्धि, आरोग्य और मंगल की कामना की। शिवालयों में दिनभर जलाभिषेक की लिए लंबी कतारें दिखीं। इस दौरान हर हर बम बम के जयघोष से शिवालय गूंजते रहे।


गौरीगंज
के राघीपुर स्थित महामृत्युंजय धाम व दूधनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतार दिखी। अमेठी
के ताला महादेवन स्थित बाबा मुकुटनाथ धाम, जागेश्वर धाम, देवीपाटन धाम, दुखहरण धाम, नर्मदेश्वर धाम, द्वादश ज्योतिर्लिंग धाम में भक्तों की भीड़ उमड़ी। कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्तों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने गंगाजल से अभिषेक किया। संग्रामपुर
विज्ञापन

के कालिकन धाम शिव मंदिर व गणेश देवतन में शिवभक्तों व कांवड़ियों ने जलाभिषेक व रुद्राभिषेक किया।


सहजीपुर के दुखभंजन नाथ धाम, फुरसतगंज
के बाबा तपेश्वर नाथ धाम में कांवड़ियों और भक्तों ने जलाभिषेक किया। दूध, घी, दही, शहद से अभिषेक करने के बाद भांग, धतूरा, बेलपत्र, और मदार पुष्प चढ़ाकर श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा की। सिंहपुर
विज्ञापन

के बाबा दतहरेश्वर धाम, रत्नेश्वर धाम, बाबा घुइसरनाथ, आनंदेश्वर महादेव व बाबा उजियारनाथ महादेव, झारखंडेश्वर महादेव में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।




भादर
के दुर्गापुर स्थित शिव मंदिर में सुबह से ही पूजा पात्र में पान, फूल, बिल्वपत्र, दूध, गंगाजल, दही, शहद, धतूरा, भांग सहित पूजा सामग्री लेकर पूजन-अर्चन कर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। जामों
के श्री शंकर बूढे़ मंदिर में जलाभिषेक करने वालों का तांता लगा रहा। जगदीशपुर, शुकुल बाजार, शाहगढ़
और मुसाफिरखाना
के शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें