फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: विश्व कल्याण के लिए किया मंत्र जाप

Fri, 01 Aug 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। गायत्री शक्तिपीठ में चल रहे 40 दिवसीय जप अनुष्ठान में बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में साधक पहुंचे और विश्व कल्याण की भावना के साथ सामूहिक जप अनुष्ठान में भाग लिया। साधकों ने आत्मकल्याण के साथ-साथ मानवता के कल्याण के लिए मंत्रों का जाप किया।
विज्ञापन




कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने नियमित रूप से आयोजित हवन-पूजन में भाग लिया और उसके उपरांत सामूहिक जप में शामिल हुए। इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ के सक्रिय कार्यकर्ता मगन लाल कौशल ने अखंड ज्योति पत्रिका के अंश साझा करते हुए कहा कि गायत्री मंत्र को मंत्रों का मुकुट मणि और महामंत्र कहा गया है। इसके 24 अक्षरों में सभी देवताओं का वास है।


गायत्री की उपासना से ब्रह्मा, विष्णु, शिव, राम, कृष्ण, दुर्गा, काली, लक्ष्मी जैसे समस्त ईश्वर रूपों की उपासना अपने आप ही पूर्ण हो जाती है, क्योंकि ब्रह्म ही गायत्री है और गायत्री ही ब्रह्म है। इस मौके पर शिवप्रसाद तिवारी, संतोष कुमार सिंह, सुधा देवी, संगीता शर्मा, संगीता तिवारी, महेश कुमार, राजेश सिंह, अनिल तिवारी, शकुंतला पांडेय, डॉ. त्रिवेणी सिंह, डॉ. धर्मेंद्र कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें