फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जायस व गौरीगंज नगर पालिका के मतगणना स्थल में बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिले की दोनों नगर पालिका परिषदों के मतगणना स्थल में बदलाव किया गया है। वहीं, नगर पंचायतों के सभासद व अध्यक्ष पदों की मतगणना पूर्व से निर्धारित स्थलों पर ही कराई जाएगी। जिला निर्वाचन विभाग ने मतगणना स्थलों का चयन कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगरीय निकाय चुनाव की तिथियां जल्द घोषित होने की संभावना है। इससे पहले ही जिला निर्वाचन विभाग समस्त प्रकार की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। जिससे तिथि घोषित होने के बाद चुनाव की प्रक्रिया को आसानी से पूरा कराया जा सके।
जिला निर्वाचन विभाग ने गौरीगंज व जायस नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष व सभासदों के चुनाव की मतगणना के स्थल में परिवर्तन किया है। नगर पालिका गौरीगंज के कुल 27,058 मतदाताओं के वोटों की गिनती विकास भवन के समीप स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में होगी। वहीं, जायस के 32,585 मतदाताओं के वोटों की गिनती राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तिलोई में की जाएगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत अमेठी के 12,239 वोटरों के मतों की गणना राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व मुसाफिरखाना के 6,628 मतदाताओं के वोट की गिनती एएच इंटर कॉलेज में कराई जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि निकाय चुनाव को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें