फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पैसा लेते संविदा स्टाफ नर्स का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। प्रसव के बाद तीमारदार से पैसे मांगते व हाथों में नोट लिए संविदा स्टाफ नर्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे हर तरफ स्वास्थ्य विभाग की किरकिरी हो रही है। मगर जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई के बजाए शिकायत मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

सीएचसी तिलोई में तैनात संविदा स्टाफ नर्स द्वारा प्रसव के बाद मरीज के तीमारदार से पैसे वसूलने का एक वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इसमें स्टाफ नर्स हाथों में पांच-पांच सौ के कुछ नोट लिए तीमारदार से बात करती दिख रही है। वीडियो में वह कहती है कि- बस, ठीक तो नहीं है मांगने वाले को हमेशा कम ही लगता है और देने वाले को ज्यादा...।
वीडियो में दिख रही अन्य महिलाएं मास्क पहने हैं, ऐसे में उनकी पहचान तो नहीं हो पा रही है मगर पैसे मांगने व हाथों में नोट लिए दिख रही स्टाफ नर्स की पहचान क्षेत्रीय लोग सीएचसी में तैनात संविदा स्टाफ नर्स सविता के रूप में कर रहे हैं।
विज्ञापन

वायरल वीडियो कब का है? इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। मगर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से स्वास्थ्य विभाग की खूब किरकिरी हो रही है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक शुक्ल ने बताया कि वायरल वीडियो काफी पुराना है। इसमें दिख रही तीमारदार की तलाश की गई मगर कुछ पता नहीं चल सका।
सीएमओ विमलेंदु शेखर ने बताया कि संविदा स्टाफ नर्स का पैसे लेते वीडियो वायरल होना गलत बात है। सरकारी अस्पतालों में प्रसव कराने की निशुल्क व्यवस्था है। इसके बावजूद यदि पैसे मांगे या लिए गए हैं तो पूरे प्रकरण की एसीएमओ स्तर के अफसर से जांच कराई जाएगी। जांच में आरोप सिद्ध होने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें