फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: झटका मशीन में उतरे करंट से चना विक्रेता की मौत

Wed, 25 Mar 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जामों। संभई चौराहे के पास सोमवार रात खेत की मेड़ पर लगे झटका मशीन के तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आकर राम शाहपुर निवासी चना विक्रेता सुनील कश्यप (45) की मौत हो गई। मंगलवार सुबह शव मिलने पर घटना की जानकारी हो सकी। फिलहाल किसी के खिलाफ नामजद तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन



परिजनों के अनुसार, सुनील गांव-गांव साइकिल से चना बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार को भी वह रोज की तरह घर से निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा, जिससे परिवार के लोग चिंतित हो उठे।

मृतक के भाई सुशील कुमार कश्यप ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली कि संभई गांव के पास खेत की मेड़ पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर देखा कि सुनील साइकिल समेत झटका मशीन के तार में फंसे थे और तार में करंट चालू था। आशंका है कि सड़क किनारे लगे इसी तार की चपेट में आने से उनकी मौत हुई।
विज्ञापन


रात का समय और अंधेरा होने के कारण किसी राहगीर की नजर उन पर नहीं पड़ी, जिससे शव पूरी रात मौके पर ही पड़ा रहा। सुबह एक व्यक्ति की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। भाई सुशील कुमार, अनिल कुमार और दयावान समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें