फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: निहालगढ़ स्टेशन पर फिर हुई चेन पुलिंग

Fri, 13 Dec 2024 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर चेन पुलिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार की शाम चेन पुलिंग के कारण साबरमती एक्सप्रेस को तीन मिनट तक रुकना पड़ा।
विज्ञापन



पांच दिसंबर को निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बीच मारपीट की घटना के बाद एक युवक की मौत और दो के घायल होने के बाद चर्चा का विषय बने इस रेलवे स्टेशन पर दो दिन बाद ही सात दिसंबर को नान स्टॉप गुजरने वाली महाकाल एक्सप्रेस में चेन पुलिंग हो गई थी। शनिवार को हुई चैन पुलिंग की घटना को अभी तीन दिन ही बीते थे कि बुधवार को शाम 7.13 बजे निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची साबरमती एक्सप्रेस में चेन पुलिंग हो गई। इससे तीन मिनट के बाद 7.21 बजे ट्रेन को रवाना किया गया।


चेन पुलिंग के बाद प्लेटफार्म पर तैनात आरपीएफ और जीआरपी किसी को पकड़ नहीं पाई। स्टेशन अधीक्षक निहालगढ़ लखनलाल मीना ने बताया कि ट्रेन में हुए एसीपी की सूचना आरपीएफ को दी गई थी। आरपीएफ इंस्पेक्टर निहालगढ़ अजय कुमार ने बताया कि एक यात्री का सामान नीचे गिर गया था। इसलिए एसीपी हुई थी। यात्री का तर्क सही होने से कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें