फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पिछले वर्ष बने केंद्र, इस बार सूची से बाहर

Fri, 05 Dec 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। यूपी बोर्ड परीक्षा की अनंतिम केंद्र सूची जारी होते ही कई विद्यालयों में बेचैनी बढ़ गई है। पिछले वर्ष परीक्षा का संचालन कर चुके 19 विद्यालय इस बार सूची में स्थान नहीं पा सके। इन विद्यालयों के हटने से परीक्षार्थियों को दूर स्थित केंद्रों तक जाना पड़ेगा। ग्रामीण क्षेत्रों के परीक्षार्थियों के लिए यह दूरी परेशानी बढ़ा सकती है।
विज्ञापन



परीक्षा आवेदन पूरा होने के बाद कॉलेजों ने केंद्र निर्धारण का ब्योरा ऑनलाइन भरा था। इसके पश्चात समिति तथा एलआईयू ने जांच की। 30 नवंबर को सचिव की ओर से जारी सूची में अमेठी तहसील में 23, गौरीगंज में 15, मुसाफिरखाना में 23 और तिलोई में 18 केंद्र दर्शाए गए। राजकीय विद्यालयों के 37 में से केवल 14 केंद्र बने, एडेड के 21 और वित्तविहीन के 37 विद्यालयों को जिम्मेदारी मिली। इस बार 11 नए विद्यालय जुड़े हैं, जबकि पिछले वर्ष जिम्मेदारी निभा चुके 19 विद्यालय सूची से बाहर हो गए।


जारी सूची के अनुसार इस वर्ष अमेठी तहसील में 16, गौरीगंज में 17, मुसाफिरखाना में 20 और तिलोई में 17 विद्यालय परीक्षा केंद्र मंजूर हुए हैं। सूची से बाहर हुए विद्यालयों के प्रबंधक तथा प्रधानाचार्यों का कहना है कि पिछले वर्ष परीक्षा सुचारु कराई गई थी, शिकायत नहीं आई, नकल की कोई घटना नहीं मिली और मानक भी पूरे रहे। इसके बावजूद केंद्र न बनने से विद्यालय की छवि प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन



उनका कहना है कि कारण तक नहीं बताया जा रहा। विद्यालयों के हटने से परीक्षार्थियों को पहले की तुलना में अधिक दूरी तय करनी पड़ेगी। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को सुबह जल्दी घर से निकलना पड़ेगा। अभिभावकों का कहना है कि जिले में परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए पुराने केंद्र बनाए रखना आवश्यक था। समीप के विद्यालय केंद्र न बनने से बच्चों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ेगा।



ऑनलाइन प्रक्रिया से हुआ केंद्र निर्धारण
डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि परीक्षा केंद्र निर्धारण सचिव स्तर से ऑनलाइन हुआ। आपत्ति तथा प्रत्यावेदन चार दिसंबर तक ई मेल पर मांगे गए हैं। आपत्तियों की जांच जिला स्तरीय समिति करेगी और रिपोर्ट सचिव कार्यालय भेजी जाएगी। इससे स्पष्ट होगा कि केंद्रों में बदलाव किन कारणों से हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें