फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नरेंद्र मोदी के तीसरी बार पीएम बनने पर मनाया जश्न

Mon, 10 Jun 2024 03:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। भाजपा नेता एवं ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश तिवारी के कार्यालय पर नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।
विज्ञापन


इस अवसर पर दिनेश तिवारी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 10 वर्षों में देश को हर क्षेत्र में मजबूती प्रदान की है। उन्होंने इस क्षण को ऐतिहासिक बताया। इस अवसर पर गिरजा शंकर शुक्ला, अमित तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह, विवेक मिश्रा, राजीव शुक्ला, राममूर्ति कोरी, सदानंद मौर्य, जितेंद्र दुबे, प्रिंस शुक्ला, अजय यादव, कन्हैयालाल, मनोज तिवारी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

जगह जगह बांटी मिठाइयां
भादर (अमेठी)। रविवार को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही गावों से लेकर बाजार, कस्बा जश्न में डूब गया। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रामगंज अध्यक्ष दीपक अग्रहरि की अगुवाई में व्यापारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर आतिशबाजी की।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा की तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेना एक ऐतिहासिक पल है। छीड़ा गांव में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता केदारनाथ वर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं व मोदी समर्थकों ने पटाखे जलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलीप विश्वकर्मा, रविदास जायसवाल, राम सेवक विश्वकर्मा, प्रमोद जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें