फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 17.18 लाख से बनेगा सीसी मार्ग, दूर होगी परेशानी

Sat, 04 Jan 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
सीसी मार्ग निर्माण के प्रस्तावित संग्रामपुर ब्लॉक के ठेगहा-बबुरी टोला संपर्क मार्ग।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जर्जर खड़ंजा मार्ग से आवागमन करने को मजबूर संग्रामपुर ब्लॉक क्षेत्र के ठेंगहा-छोटा बबुरी टोला गांव के लोगों की परेशानी जल्द ही दूर हो जाएगी। जिला पंचायत से मार्ग निर्माण को मंजूरी मिलने के बाद धनराशि भी जारी हो चुकी है।
विज्ञापन

संग्रामपुर ब्लॉक के ठेगहा से बबुरी टोला को जोड़ने वाले 600 मीटर जर्जर खड़ंजा मार्ग होेने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए जिला पंचायत की बैठक में स्थानीय डीडीसी ने मुद्दा उठाया था। इसके बाद बैठक में यहां सीसी मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर सर्वे कराया गया। सर्वे के बाद 17.18 लाख रुपये का अनुमानित आगणन तैयार कर प्रस्ताव को वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया था। शासन से प्रस्ताव मंजूर होने के बाद जिला पंचायत को आवंटित 15वें वित्त आयोग से सीसी मार्ग निर्माण के लिए 17.18 लाख रुपये जारी कर दिए गए।
अब निविदा प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। जल्द ही नामित ठेकेदार मानक के अनुसार सीसी मार्ग निर्माण कार्य पूरा करवा विभाग को सूचित करेंगे। मार्ग निर्माण पूरा होने के बाद लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


जारी हो चुका है कार्य आदेश
अपर मुख्य अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि सीसी मार्ग निर्माण कार्य में ठेकेदार नामित होने के बाद कार्य आदेश जारी हो चुका है। विभागीय अवर अभियंता की निगरानी में सीसी मार्ग निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा। बताया कि निर्माण कार्य में मानक विहीन सामग्री का प्रयोग करने या समय से काम पूरा नहीं करने पर नामित ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें