फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 14.12 लाख से बनेगा सीसी मार्ग, दूर होगी परेशानी

Tue, 24 Dec 2024 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कच्चे मार्ग से आवागमन करने को मजबूर मुसाफिरखाना ब्लॉक क्षेत्र के कदौली गांव के लोगों की परेशानी जल्द दूर हो जाएगी। जिला पंचायत से मार्ग निर्माण को मंजूरी मिलने के बाद धनराशि भी जारी हो चुकी है।
विज्ञापन




मुसाफिरखाना ब्लॉक क्षेत्र के कदौली गांव से गुजरने वाले दादरा-भद्दौर संपर्क मार्ग से करीब 600 मीटर लंबाई में चंदन वर्मा के मकान तक कच्चा मार्ग होेने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो होती है। परेशानी को देखते हुए जिला पंचायत की बैठक में स्थानीय डीडीसी ने मुद्दा उठाया था। इसके बाद बैठक में यहां सीसी मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर सर्वे कराया गया।


सर्वे के बाद 14.12 लाख रुपये का अनुमानित आगणन तैयार कर प्रस्ताव को वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया। शासन से प्रस्ताव मंजूर होने के बाद जिला पंचायत को आवंटित 15वें वित्त आयोग से सीसी मार्ग निर्माण के लिए 14.12 लाख रुपये जारी कर दिए गए। अब निविदा प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। जल्द ही नामित ठेकेदार मानक के अनुसार सीसी मार्ग निर्माण कार्य पूरा करवा विभाग को सूचित करेंगे। सीसी मार्ग निर्माण पूरा होने के बाद लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


तीन माह में पूरा होगा कार्य
अपर मुख्य अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि सीसी मार्ग निर्माण कार्य में ठेकेदार नामित होने के बाद कार्य आदेश जारी हो चुका है। विभागीय अवर अभियंता की निगरानी में तीन माह में सीसी मार्ग का निर्माण पूरा कराया जाएगा। बताया कि निर्माण कार्य में मानक विहीन सामग्री का प्रयोग करने या समय से काम पूरा नहीं करने पर नामित ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें