फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: निहालगढ़ स्टेशन पर वंदेभारत से टकराया मवेशी

Sat, 29 Mar 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जगदीशपुर के निहालगढ़ रेलवे स्टेशन से गुजरती वंदे भारत ट्रेन। -संवाद
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। लखनऊ से छपरा जा रही वंदेभारत ट्रेन से शनिवार दोपहर निहालगढ़ स्टेशन पर एक मवेशी टकरा गया। इससे ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बच गई। हादसे के बाद सुरक्षा मानकों की जांच पूरी कर पांच मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन



निहालगढ़ रेलवे स्टेशन से दोपहर 3:40 बजे वंदेभारत के आने का संकेत दिया गया। ट्रेन निहालगढ़ स्टेशन क्रॉस कर रही थी कि ट्रैक पर सामने अचानक मवेशी आ गया। तेज रफ्तार में गुजर रही ट्रेन से मवेशी टकरा गया और 200 मीटर दूर तक ट्रैक पर ही घिसटता चला आया। ट्रेन चालक जेपी रस्तोगी ने निहालगढ़ स्टेशन पर ही ट्रेन को खड़ी करके गाड़ी के इंजन पार्ट को चेक किया और संबंधित मेमो स्टेशन अधीक्षक निहालगढ़ लखनलाल मीना को दिया। आनन-फानन ट्रैक को क्लियर करते हुए गाड़ी को पांच मिनट की देरी से गंतव्य को रवाना किया। इसी दौरान आने वाली दो माल गाड़ियों को लूप लाइन से निकाला गया।




दो दिन पहले ही शुरू हुआ था ट्रेन का संचालन
वंदेभारत का संचालन 27 मार्च से शुरू हुआ था और यह ट्रेन 26 अप्रैल तक चलेगी। इसका रूट है लखनऊ से छपरा और रास्ते में लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर में ठहराव होगा। यह ट्रेन सप्ताह में सभी दिनों में चलेगी, लेकिन मंगलवार को नहीं। इसके अलावा, यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 27 फेरे लगाएगी। ट्रेन संचालन से जुड़ी जानकारी वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे लखनऊ कुलदीप तिवारी ने दी।
विज्ञापन



काॅशन के चलते ट्रेन की गति थी धीमी
जगदीशपुर (अमेठी)। स्टेशन अधीक्षक निहालगढ़ लखनलाल मीना ने बताया कि शनिवार को निहालगढ़ स्टेशन से होकर गुजरने वाली थ्रू वंदेभारत विशेष एक्सप्रेस ट्रेन की गति धीमी थी। उन्होंने बताया कि इस ट्रैक से गुजरने वाली सभी गाड़ियों की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटे की है, लेकिन इन दिनों निहालगढ़ से गाड़ियां 30 किलोमीटर प्रति घंटे से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें