फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मालगाड़ी से टकराया मवेशी, दो ट्रेनें प्रभावित

Fri, 11 Jul 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीशपुर (अमेठी)। निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास बुधवार रात एक मवेशी मालगाड़ी से टकरा गया, जिसके चलते अप मेनलाइन करीब एक घंटे तक बाधित रही। इस दौरान डीएमटी मालगाड़ी आउटर पर खड़ी रही और उसके पीछे आ रही हावड़ा-अमृतसर अकालतख्त एक्सप्रेस को भी रोक दिया गया। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।


बुधवार रात 11:40 बजे वाराणसी से लखनऊ की ओर जा रही डीएमटी मालगाड़ी अढ़नपुर स्टेशन पार करने के बाद पीरपुर के पास दो नंबर अप मेनलाइन से गुजर रही थी। इसी दौरान ट्रैक पर अचानक एक मवेशी आ गया। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रोकने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी मवेशी से टकरा गई। इसके बाद ट्रेन को वहीं रोककर चालक ने निहालगढ़ स्टेशन मास्टर को सूचना दी। ट्रैक बाधित होने से डीएमटी मालगाड़ी रात 11:50 से 12:50 बजे तक निहालगढ़ आउटर के पास खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस बीच पीछे से आ रही अकालतख्त एक्सप्रेस को भी 12 बजे आउटर पर रोका गया। करीब आधे घंटे बाद उसे लूप लाइन से गुजारा गया। रेलवे कर्मचारियों ने मवेशी का शव हटाकर ट्रैक साफ किया और रात 12:50 बजे मालगाड़ी को रवाना किया गया। स्टेशन मास्टर विकास पासवान ने बताया कि कि अकालतख्त एक्सप्रेस केवल 10 मिनट खड़ी रही, जबकि अढ़नपुर स्टेशन से मिली जानकारी से स्पष्ट है कि ट्रेन वहां से 11:50 बजे निकली और निहालगढ़ 12:32 बजे पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें