फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: स्कूल में बंद छुट्टा मवेशियों को भेजा गोशाला

Thu, 03 Aug 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। स्थानीय ब्लाक की ग्राम पंचायत डेहरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बंद छुट्टा मवेशियों को गोशाला भिजवाया गया। ग्रामीणों ने छुट्टा मवेशियों के संरक्षण पर सवाल खड़ा किया है।
विज्ञापन

जिले के सभी ब्लाॅकों में छुट्टा मवेशियों के चलते किसानों के साथ ही राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ब्लॉक की ग्राम पंचायत डेहरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार देर शाम करीब दो दर्जन से अधिक मवेशियों को इकट्ठा किया गया। ब्लॉक की ओर से पहुंचे वाहन की मदद से मवेशियों को परसावां और महमूदपुर गोशाला में संरक्षित कराया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि छुट्टा मवेशी फसलों को तबाह कर रहे हैं।
ग्राम प्रधान अरविंद शुक्ला ने बताया कि अभियान के तहत छुट्टा मवेशियों को संरक्षित कराया गया है। विद्यालय प्रधानाध्यापक संतोष यादव ने बताया कि विद्यालय बंद होने के बाद ही मवेशियों को परिसर में इकट्ठा किए जाने का एक वीडियो वायरल हुआ है। सुबह जब वह पहुंचे तो विद्यालय में एक भी गोवंश नहीं था। परिसर में गोवंश के होने से कुछ गंदगी व पेड़ पौधे नष्ट हुए हैं। खंड विकास अधिकारी विनय वर्मा ने बताया कि अभियान चलाकर मवेशियों को संरक्षित कराया जा रहा है। जितने भी मवेशी थे, उन्हें परसावां और महमूदपुर गोशाला में संरक्षित कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें