फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: शिक्षिका के घर से नकदी व पांच लाख के जेवर चोरी

Fri, 20 Oct 2023 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज थानाक्षेत्र के मठिया गांव से बुधवार की रात चोरों ने शिक्षिका के घर को निशाना बनाया। मकान से पांच लाख के जेवर समेत बीस हजार रुपए नकदी चोरी कर फरार हो गए। थानाक्षेत्र के गांव मठिया मजरे कमई निवासी उपेक्षा यादव प्राथमिक विद्यालय मठिया में शिक्षक है। उपेक्षा यादव ने तहरीर देकर कहा कि उसकी मां की मौत पिछले सप्ताह हो गई है।
विज्ञापन


शाम सात बजे अपने घर के दरवाजे को बंद कर पीछे दरवाजे में ताला लगाकर पिता के पास गई थीं। रात्रि लगभग नौ बजे लौटी। घर के अन्दर जाकर देखा तो सारा समान बिखरा पड़ा था। घर से पांच लाख रुपये कीमत के जेवर तथा 20 हजार रुपये नकद गायब था।

पीड़ित शिक्षिका ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ धीरेन्द्र कुमार यादव ने बताया मौके पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। जल्द ही मामले का राजफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें