फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दो घरों से नकदी व जेवरात चोरी

Wed, 10 Apr 2024 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुर (अमेठी)। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के पूरे शुक्लन मजरे पेडरिया गांव में सोमवार की रात दो घरों से चोरी नकदी और जेवर उठा ले गए। जबकि एक अन्य घर में चोर को देखकर महिला ने शोर भी मचाया, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

पूरे शुक्लन मजरे पेडरिया गांव निवासी राजेश सिंह ने बताया कि सोमवार की रात परिवार सहित सो रहे थे। रात में उनकी पत्नी की नींद खुली तो घर में एक व्यक्ति देखकर शोर करने लगी। शोरगुल होने पर चोर मौके से फरार हो गया। पीड़ित के अनुसार चोर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात व 20,000 रुपये की नकदी लेकर भाग गए। इसी गांव निवासी जगजीवन सिंह के घर से भी चोर नकदी उठा ले गए। थानाध्यक्ष सच्चिदानंद राय ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें