फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्रधान पति सहित तीन नामजद व एक अज्ञात पर केस दर्ज

Sat, 22 Feb 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। बरात में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने प्रधान पति सहित तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर क्षेत्र के गांव सुक्खा तिवारी मजरे नहवा निवासी विक्रमादित्य गुप्ता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को कोतवाली क्षेत्र के नरैनी निवासी गोपीचंद्र गुप्ता के यहां बरात आई थी। वह बरातियों की सेवा में लगे हुए थे। इसी दौरान देर रात रायपुर फुलवारी निवासी अर्पित गुप्ता उर्फ सिंटू ने उन्हें बुलाया। वहां मौजूद रजनीश गुप्ता, डेढ़ पसार गांव के प्रधानपति सुभाष गुप्ता व अन्य ने लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन



उनकी चीख-पुकार सुनकर बचाव करने पहुंचे पिता ओमप्रकाश गुप्ता पर भी हमला करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी पीआरवी पुलिस को भी दी गई थी। आरोप है कि घटना के बाद ही ग्राम प्रधान के पति समझौता करने का दवाब बना रहे थे। समझौता न करने पर दोबारा मारने की धमकी दे रहे थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्रधान पति सहित तीन नामजद व एक अज्ञात पर केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें