फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: निलंबित कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 02 Nov 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत आवंटित राशन में अनियमितता और 57.24 क्विंटल खाद्यान्न कम मिलने पर जामों के राजामऊ ग्राम पंचायत के निलंबित कोटेदार पचईराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच में गेहूं और चावल भी कम मिला। पूर्ति निरीक्षक सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि सात अक्तूबर को ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि कोटेदार ने ई-पॉश मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद भी सितंबर का राशन नहीं दिया।
विज्ञापन


शिकायत सही मिलने पर दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। कोटेदार को राशन और ई-पॉश मशीन घाटमपुर के संबद्ध कोटेदार महेश कुमार को सौंपने का निर्देश दिया गया था। उसने राशन व मशीन नहीं सौंपी। 27 अक्तूबर को दुकान की जांच हुई। कोटेदार पचईराम मौजूद नहीं मिले। उनके पुत्र जयप्रकाश और बहू संगीता की मौजूदगी में गोदाम की जांच हुई। मौके पर 13 क्विंटल चावल और आठ क्विंटल गेहूं मिला। जयप्रकाश ने बताया कि खाद्यान्न अन्यत्र नहीं रखा गया है। स्टॉक रजिस्टर उपलब्ध नहीं कराया गया।

अभिलेखों के अनुसार दुकान में 31.29 क्विंटल गेहूं, 46.95 क्विंटल चावल और 45 किलो चीनी होनी चाहिए थी। सत्यापन में 23.29 क्विंटल गेहूं और 33.95 क्विंटल चावल कम मिला। कुल 57.24 क्विंटल खाद्यान्न की कमी सामने आई। शनिवार को जामो थाने में कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि मामले की जांच हो रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें