फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बिना अनुमति के सड़क खोदने वाले ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज

Mon, 09 Sep 2024 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी तिलोई(अमेठी)। करोड़ों रुपये की लागत से बने तिलोई-सिंहपुर को जोड़ने वाली सड़क को बिना विभागीय इजाजत के जेसीबी से खोदने के मामले में जल निगम के एक ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता की तहरीर पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 12 करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित तिलोई-सिंहपुर मार्ग को जेसीबी से क्षतिग्रस्त करने पर लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई थी। इसके बाद हरकत में आए लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता दिनेश कुमार दीक्षित ने बताया कि छह सितंबर को जल जीवन मिशन योजना के तहत जल निगम विभाग के ठेकेदार गायत्री रैम्पी ने सड़क को जेसीबी से करीब 25 मीटर खोद दिया था। आरोप है कि इसके लिए विभाग से न कोई अनुमति ली गई और न ही अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया गया।
विज्ञापन

मोहनगंज एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि सड़क को जेसीबी से क्षतिग्रस्त करने का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें