फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: उधारी में सामान न देने पर बदनाम करने का आरोप, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज थानाक्षेत्र में एक युवक ने उधारी मांगने और उधार सामान न देने पर महिला दुकानदार के चरित्र पर सवाल उठाए। महिला ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गौरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहित पति संग घर पर किराना दुकान करती है। आरोप है कि दुकान से गांव का रहने वाला प्रदीप तिवारी 10 हजार रुपये उधार पर सामन ले चुका है। चार सितंबर को पति की गैर मौजूदगी में प्रदीप सामान लेने पहुंचा तो उसने पहले उधार का पैसा देने की बात कही। प्रदीप गाली-गलौज कर चला गया।
बाद में उसके चरित्र पर सवाल उठाते हुए ग्रामीणों के बीच गलत आरोप लगाते हुए बदनाम करने लगा। फर्जी ऑडियो के जरिए बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें