फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डीजे में करंट उतरने से झुलसे बच्चों के मामले में केस दर्ज

Thu, 22 Feb 2024 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। संग्रामपुर थाने के दुजई का पुरवा गांव के समीप 22 जनवरी को शोभायात्रा के दौरान डीजे में उतरे करंट की चपेट से 9 बच्चे झुलस गए थे। इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई, वहीं अन्य बच्चों का उपचार कराया गया। मामले में पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने डीजे चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। संग्रामपुर थाने के शिवपुर मजरे रानीपुर करनाईपुर गांव में 22 जनवरी को शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकली शोभयात्रा निकल गई थी। जिसमें शामिल डीजे में दुजई का पुरवा के समीप हाई टेंशन लाइन से उतरे करंट की चपेट में आने से नंदन (15), सुधाकर (12) साल, सिद्धार्थ सिंह (13), प्रदीप सिंह (9), आशीष (11), निखिल (7), रोशन (13), दर्शन (12) व सूरज (11) झुलस गए थे। जिला अस्पताल में उपचार के बाद नंदन की हालात नाजुक देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। केजीएमयू लखनऊ में नंदन के उपचार के दौरान मौत हो गई थी। वहीं अन्य बच्चों का उपचार चल रहा था।
विज्ञापन

उपचार कराकर लौटे शिवपुर निवासी राजेश कुमार ने थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक श्री राम ने बताया कि इस मामले में डीजे चालक के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें