फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दुष्कर्म का वीडियो बनाने वाले आरोपी पर केस दर्ज

Wed, 28 Feb 2024 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र की एक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म का वीडियो बनाने वाले आरोपी के खिलाफ मंगलवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता के मुताबिक शादी का झांसा दिया और अश्लील वीडियो बनाया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को शादी का झांसा देते हुए दुष्कर्म कर चोरी से वीडियो बनाने बाद में ब्लैकमेल करने के मामले में एसपी के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज किया। पीड़िता की परेशानी व प्रार्थना पत्र पर अमर उजाला में अलग-अलग तिथियों पर खबर प्रकाशित हुई तो पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए केस दर्ज कर आरोपी की तलाश करने के साथ जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पहले 18 फरवरी को थाने और फिर 22 फरवरी को एसपी कार्यालय पहुंच शिकायत की। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के बाद पुलिस हरकत में आई। एसपी डॉ. इलामारन जी के निर्देश पर थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया। एसएचओ श्रीराम ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को दबोचा जाएगा।

हल्दौर में सड़क दुर्घटना में करने वाला कार्तिक का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें