फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भाजपा में दीदी तो कांग्रेस में हैं मैडम कहने की परंपरा

Wed, 28 Feb 2024 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कांग्रेस में मैडम कहने की परंपरा है, भाजपा में कार्यकर्ता दीदी कहते हैं। यह बातें मंगलवार को शाहगढ़ ब्लाॅक के चंदौकी गांव में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के दौरान सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कही। जन संवाद कार्यक्रम में चंदौकी गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में गांव निवासी एक व्यक्ति ने केंद्रीय मंत्री को मैडम संबोधित करते हुए परिसर में हाईमाॅस्ट लाइट की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आप कांग्रेसी हो क्या, कांग्रेस में कार्यकर्ता मैडम कहते हैं और सोनिया गांधी मैडम सुनना पसंद करती हैं। भाजपा कार्यकर्ता दीदी कहते हैं। सांसद के इतना कहने पर व्यक्ति ने बताया कि वह पहले कांग्रेसी था, लेकिन अब भाजपा के साथ जुड़ा है। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने लोगों को योजनाओं में आवेदन करने के साथ अन्य जानकारियां दीं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामप्रसाद मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसडीएम साहब, लेखपाल पर करिए करवाई
शाहगढ़/अमेठी। चंदौकी गांव में आयोजित जनसंवाद के दौरान ग्राम प्रधान रामशाहपुर कृष्णांशु पांडेय, पनियर प्रधान रामकुमार यादव, चंदौकी प्रधान प्रतीक्षा सिंह युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष व क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेंद्र प्रताप द्विवेदी आदि ने केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि तहसील गौरीगंज के किशुनदासपुर हल्का लेखपाल की क्षेत्र में उपस्थित न के बराबर रहती है। फोन बंद रहता है। पैमाइश का काम समय से नहीं होता। सांसद ने गौरीगंज एसडीएम को तत्काल लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही। एसडीएम अभिनव कनौजिया ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

इन्होंने भी की शिकायत
शाहगढ़/जामो (अमेठी)। भाजपा के मंडल मंत्री राम अचल तिवारी ने पंचायत भवन तक संपर्क मार्ग बनवाए जाने की मांग की। मेहबान गांव निवासी शांति देवी, रामशंकर, राजकुमार सिंह, दुर्योधन सिंह, सुरेश सिंह, नीरज सिंह, उलरा निवासी अनीता सिंह, हनुमान प्रसाद दूबे, गया प्रसाद सिंह, अभिषेक मिश्रा, संजय मिश्रा, अरविंद मिश्रा ने अपनी समस्याएं बताईं। केंद्रीय मंत्री को माना मदनपुर, पूरब बेसारा, लोरिकपुर व सूखी बाजगढ़ गांवों में कार्यक्रम के दौरान लोगों ने आवास, पेंशन, सड़क निर्माण, प्रशाधन, ट्राई साइकिल, पुलिस, राजस्व से संबंधित शिकायत दीं। केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि सभी अधिकारी आपकी समस्याओं का निस्तारण करेंगे।

मंडी नगर निगम के महापौर बजट पेश करते हुए  संवाद

मंडी नगर निगम के महापौर बजट पेश करते हुए  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें