फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नदी में डूबकर लापता किशोर के मामले में पांच माह बाद केस दर्ज

Wed, 21 Feb 2024 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। गोमती नदी में बीते वर्ष सितंबर में डूबने से लापता किशोर के परिजनों ने न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पूरे बढ़ई गांव निवासी बब्बन का 12 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र सितंबर 2023 में बच्चों के साथ गोमती नदी तट पर गया था। तभी संदिग्ध दशा में सुरेंद्र गोमती नदी में डूब गया। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चल सका। गोताखोर व एनडीआरएफ टीम को भी सफलता नहीं मिली। आरोप है कि बब्बन ने मामले में पुलिस को तहरीर दी लेकिन, सुनवाई नहीं हुई। उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन

न्यायालय में बब्बन ने चार लोगों पर आम तोड़ने को लेकर विवाद मामले में पुत्र को घर बुलाकर हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाया। एसएचओ विनोद सिंह ने कोर्ट के आदेश पर सरोज समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें