फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दो के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस

Sat, 11 Nov 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। टिकरी गांव के पास बृहस्पतिवार देरशाम बाइक व ई-रिक्शा की टक्कर के बाद हुई मारपीट में अधेड़ की मौत की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या केस दर्ज किया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


अमेठी कोतवाली के सरवनपुर निवासी दिनेश कुमार (48) का ई-रिक्शा बृहस्पतिवार की शाम को टिकरी के श्रीका पुरवा गांव के पास एक बाइक से टकरा गया था। इसके बाद बाइक सवार व दिनेश के बीच मार-पीट हो हुई। मारपीट में घायल दिनेश अस्पताल में उपचार के बाद घर आया। दोबारा तबीयत खराब होने पर परिजन उसे एक अन्य चिकित्सक के पास ले गए, जहां पर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बाइक सवार से हुई मार-पीट में लगी चोट से मौत होने का आरोप लगाया।
मृतक के पुत्र रोशन कुमार ने बाइक सवार राकेश और विवेक के खिलाफ पिता के साथ मार-पीट करने व पिटाई से लगी चोट से मौत होने की बात कही। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश व मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

एसएचओ अरुण द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें