फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पोस्टमार्टम के बाद भी नहीं दर्ज हुआ केस

Mon, 22 Apr 2024 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
इन्हौना (अमेठी)। थाना इन्हौना पुलिस ने जिलाधिकारी के निर्देश पर महिला का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम भले ही करवा दिया है, लेकिन मृतका के ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी करने का आरोप है। मृतका की मां न्याय की आस लेकर अधिकारियों और पुलिस थाने का चक्कर लगा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बड़नापुर निवासी युवक की शादी 23 नवंबर को ग्राम रानीगंज थाना शहीद स्मारक भाले सुलतान निवासिनी सबीना बानो से हुई थी। शादी के पांच माह भी नही बीते थे कि सबीना की नौ अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका की मां खातून बानो ने डीएम से गुहार लगाई तो तिलोई के तहसीलदार अभिषेक यादव की निगरानी में शुक्रवार को कब्र से शव निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मौत के करीब तेरह दिन बीत चुके हैं लेकिन इन्हौना पुलिस ने ससुरालीजनों के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया है। थानाध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें