युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी एजाज चौधरी ने अमेठी से प्रत्याशी को लेकर सवाल पर कहा कि यह निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व लेगा। वैसे अमेठी के लोग व युवा चाहते हैं कि राहुल गांधी यहां से चुनाव लड़ें। रही बात तैयारी की तो सभी बूथों पर अभियान चल रहा है। लोगों को नीतियों के बारे में बताया जा रहा है।
रविवार को गाैरीगंज में कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से जानकारी ली। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी ने कहा कि अमेठी राहुल गांधी का घर व परिवार है, परिवार के लोगों से कभी कोई अलग नहीं हुआ है। जल्द ही प्रत्याशी के नाम राष्ट्रीय नेतृत्व के स्तर पर घोषित किए जाएंगे।