फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सक्रिय टीमों ने जिले के अलग-अलग क्षेत्र में 40 लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कराया है। संवेदनशील मजरों में बढ़ी निगरानी व प्रशासन की कार्रवाई से प्रत्याशियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

जिले में 26 अप्रैल को 2,430 मतदान केंद्रों पर होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी करने के साथ पुलिस-प्रशासन अन्य कार्रवाई भी कर रहा है। मतदान निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए 845 संवेदनशील, 795 अतिसंवेदनशील तथा 201 अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों की निगरानी में 13 जोनल व 98 सेक्टर मजिस्ट्रेट सक्रिय किए गए हैं।
क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर केस दर्ज कराया जा रहा है। एडीएम सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में अब तक जगदीशपुर व शिवरतनगंज में पांच-पांच, बाजार शुकुल, मुसाफिरखाना व कमरौली में तीन-तीन, जामो व गौरीगंज में दो-दो, मोहनगंज में चार, मुसाफिरखाना में 12 व मुंशीगंज, संग्रामपुर, पीपरपुर व अमेठी में एक-एक केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें