फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: शव रखकर प्रदर्शन करने के मामले में मुकदमा

Sat, 06 Jul 2024 03:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पूरे भुलई निवासी कंचन सिंह पत्नी स्व. बृजेश सिंह की 30 जून को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मृतका के पुत्र ने आरोप लगाया था कि जिन लोगों ने 2021 में उसके पिता की हत्या की थी, उन्हीं लोगों ने उसके मां पर हमला करवाया, जिससे उनकी मौत हुई है। तीन नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। केस दर्ज कराने के बाद परिवार के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव रखकर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

इन लोगों को मनाने पहुंचे पुलिस अफसरों से नोकझोंक भी हुई थी। अब पुलिस ने केस दर्ज किया है। एसआई सुरेश चंद्र की ओर से सात नामजद व 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस व प्रशासनिक अफसरों को गुमराह करने, तीन दिनों तक शव रखकर अराजकता करने और अनुचित मांग व फायदे के मकसद से प्रदर्शन करने सहित कई संगीन आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें