फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: समस्याओं को लेकर सपा विधायक से मिले शिक्षक

Thu, 17 Aug 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
​शिक्षक संगठन विधायक से मिलकर मांग पत्र देते हुए।
विज्ञापन
अमेठी। समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने सपा विधायक से मिलकर अपनी मांग उठाई है। शिक्षकों ने अपनी समस्याओं के संबंध में विधायक को 18 सूत्री ज्ञापन सौंपा है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तहसील अध्यक्ष रामदेव पांडेय व ब्लॉक अध्यक्ष अविनाश शुक्ल की अगुवाई में पदाधिकारियों ने सपा विधायक महराजी प्रजापति से मुलाकात की।
विज्ञापन


शिक्षकों ने परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों की पुरानी पेंशन की बहाली, राज्य कर्मचारियों की भांति उपार्जित अवकाश, द्वितीय शनिवार अवकाश, प्रतिकर, अध्ययन अवकाश सहित 18 सूत्री मांगों से संबंधित मांगपत्र विधायक को दिया।
ज्ञापन में शिक्षकों ने कहा है कि अनुरोध कर चुके हैं, लेकिन अभी तक प्रदेश सरकार की ओर से मांगों के निराकरण को लेकर कोई पहल नहीं की गई है। शिक्षकों ने विधायक से सरकार के माध्यम से निराकरण कराए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें