फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 29 May 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुर (अमेठी)। सेमरौता-हैदरगढ़ संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य में बाधा डालने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र भारती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



कार्यदायी संस्था रुद्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी के साइट इंजीनियर नीरज की तहरीर पर शिवरतनगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की है। तहरीर में बताया गया कि 27 मई को सिंहपुर वार्ड-13 के जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र भारती अपनी गाड़ी से पहुंचे और टीम के साथ निर्माणाधीन सड़क का वीडियो बनाकर वायरल करने लगे।

इस दौरान सड़क को किलोमीटर 13 से 14 के बीच उखाड़ा गया, जिससे निर्माण कार्य बाधित हुआ और सरकारी संपत्ति को नुकसान हुआ। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। शिवरतनगंज एसओ विवेक सिंह ने कहा कि केस कर जांच शुरू कर दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें