फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सहित तीन पर केस

Fri, 17 May 2024 03:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। बिना अनुमति के सभा करने पर राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सहित तीन के खिलाफ भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाने में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मुसाफिरखाना विकास क्षेत्र के शादीपुर गांव में बुधवार को राजपूत करणी सेना ने एक जनसभा की थी। इसमें कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह पर दर्ज मुकदमे का विरोध किया गया था।
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर सोहन लाल ने बिना अनुमति के सभा करने को आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि प्रकरण में बिना परमिशन की जनसभा करने के आरोप में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें